टोल प्लाजा पर परिवहन निगम की सख्ती, अवैध मिनीबस व बसों की जांच शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित

टोल प्लाजा पर परिवहन निगम की सख्ती, अवैध मिनीबस व बसों की जांच शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित

जिले के टोल प्लाजा से गुजरने वाले अवैध वाहनों पर अब परिवहन निगम डिपो ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। डिपो अधिकारियों ने मिनीबस, बड़ी बस, डबल-डेकर, मैजिक, जीप, बोलेरो और अन्य यात्री वाहनों की जांच शुरू कर दी है जो बिना वैध परमिट के चल रहे हैं।

इस अभियान के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की संख्या, प्रकार और उनमें सवार यात्रियों की जानकारी एकत्र की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि किस रूट पर कितनी अवैध गाड़ियां चल रही हैं और प्रतिदिन कितनी सवारियों को ढोया जा रहा है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित रूप से इन वाहनों की जानकारी रिकॉर्ड कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

टोल प्लाजा पर परिवहन निगम की सख्ती, अवैध मिनीबस व बसों की जांच शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित

सर्वे पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और इसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे के लिए सभी टोल प्लाजा में विभागीय कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है।

इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य राजस्व हानि को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अवैध वाहनों की पहचान होने के बाद संबंधित चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *