लखनऊ में कांग्रेस का विवादित बैनर वायरल, राहुल गांधी भगवान राम बन रावण का दहन करते नजर आए सोशल मीडिया पर चर्चा

लखनऊ में कांग्रेस का विवादित बैनर वायरल, राहुल गांधी भगवान राम बन रावण का दहन करते नजर आए सोशल मीडिया पर चर्चा

देशभर में गुरुवार को विजयदशमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कई जगहों पर बैनर और पोस्टर लगाए गए। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा एक बैनर खूब चर्चा में है। इस बैनर में राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, जो रावण का दहन कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है।

इस पोस्टर में राहुल गांधी तीर चलाते हुए दिख रहे हैं और अजय राय लक्ष्मण की भूमिका में हैं। रावण के 10 सिरों पर महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, चुनाव आयोग, CBI, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही लिखा गया है।

लखनऊ में कांग्रेस का विवादित बैनर वायरल, राहुल गांधी भगवान राम बन रावण का दहन करते नजर आए सोशल मीडिया पर चर्चा

यह पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता आर्यन मिश्रा ने लगाया है, जो NSUI से जुड़े हैं। पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और आम लोगों में भी यह चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस पोस्टर के जरिए विजयदशमी पर अच्छाई की जीत का संदेश देने की कोशिश की है। उनका कहना है कि आज की राजनीति में राहुल गांधी और अजय राय मर्यादा और संघर्ष का प्रतीक हैं।

रावण के सिरों पर लिखे नामों को लेकर भी चर्चा हो रही है। इसमें महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दे शामिल हैं। राहुल गांधी पिछले समय से वोट चोरी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते रहे हैं। इसी वजह से उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को रावण के सिरों पर दिखाया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *